T20 वर्ल्ड कप शान से सुपर 8 में पहुंचा भारत जमकर बोला शिवम दुबे का बल्ला अफ्रीका से अगला मुकाबला पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क//भारत नें अपने ग्रुप के अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का चौका लगाया। इससे पहले मैच में अमेरिका, नामिबीया, पाकिस्तान कों मात दिया था भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में कदम रखा है।
भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से मात दी और ग्रुप स्टेज का अंत बिना किसी हार के किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। भारत की ओर से शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रनों (4 चौके, 6 छक्के) की आतिशी पारी खेली और 2 विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ भारत ने टी-20 विश्व कप में अपनी लगातार 12वीं जीत दर्ज की, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा लगातार सर्वाधिक जीत का विश्व रिकॉर्ड है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में केवल 14 रन देकर 3 विकेट लिए।
नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मैच के बाद कहा, “हमने सच में बहुत अच्छी शुरुआत की। आर्यन को बहुत क्रेडिट जाता है। वह कुछ सालों से हमारे लिए शानदार रहा है। हमें लगा कि हम गेम में सही हैं (कुछ समय के लिए)।



