छत्तीसगढ़

भाजपा में शामिल हुए ग्राम बम्हनी के सरपंच सुरेश कौशिक,सैकड़ों समर्थकों संग थामा कमल का दामन।

कवर्धा/जिला कबीरधाम। कवर्धा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच सुरेश कौशिक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने विजय शर्मा के नेतृत्व, सुशासन एवं क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से सुरेश कौशिक (सरपंच), संतोष पटेल, योगेश धुर्वे, दुकेश्वर, लाला राम, मोहन, रामायण, छिन्नु, हेमराज, दुखुराम, रामकुमार, अश्वनी, रमेश, मनोहर, रामऔतार, आशकरण, कैलाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा शामिल रहे।
इस अवसर पर सरपंच सुरेश कौशिक ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन से प्रभावित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा से जुड़कर वे ग्राम और क्षेत्र के विकास में और अधिक योगदान दे सकेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं नेतृत्व पर बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक बताया। ग्राम बम्हनी में सैकड़ों ग्रामीणों के भाजपा प्रवेश को संगठन की मजबूती और बढ़ते जनसमर्थन से जोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button