11 केवी तारंगित तार की चपेट में आने से 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस।

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी में खेत के पास 11 केवी तारंगित तार की चपेट में आने से 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इधर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच में जुटी है। 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना करता देव पाल दास पिता दलबो दास 26 वर्ष ग्राम बेलदगी निवासी ने लखनपुर थाना पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक देवमुन दास पिता दलवीर दास उम्र 34 वर्ष 19 फरवरी को सुबह 10 बजे घर से नदी तरफ जा रहा हूं बोलकर निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। गांव का ही मुनि दास ने बताया कि भैराइन ढोड़गा के पास देव मुन दास अचेत अवस्था में खेत में पड़ा हुआ और शरीर चमड़ी सहित आसपास का घास जला हुआ है। 11केवी तार में बेल्ट लटका हुआ है। मृतक युवक का दिमागी हालात ठीक नहीं था। वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक नंगे तार में बेल्ट लगाकर आत्महत्या कर लिया है। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है।इधर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। इधर पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टिया में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।




