खेल

T20 विश्व कप सुपर 8 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान होंगे आमने सामनें शाम 7 बजे से मैच कैसा रहेगा मौसम और पिच जानें पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//टी-20 विश्व कप में लीग मैच का समापन ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के बीच खेले गए मैच के साथ हुआ जिसमे कंगारुओ नें कनाडा की टीम कों रौनदते हुए आसान जीत हासिल की आपको बताते चलें की ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बता लीग मैच से हीं बाहर हो गई है,आज यानी शनिवार से सुपर-8 चरण के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। ग्रुप 2 के इस मुकाबले में जब कीवी टीम पाकिस्तान का सामना करेगी तो जीत के लिए सबसे अहम कारक होगा कि उसका मजबूत मध्यक्रम प्रतिद्वंद्वी टीम की स्पिन विविधता का माकूल जवाब दे सके, यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

पिच का अनुमान..

आर. प्रेमदासा की पिच आमतौर पर धीमी रहती है. यहां पर स्पिनर्स को पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है और गेंद थोड़ा फंसकर बल्ले पर आती है. यही कारण है कि कोलंबो के इस मैदान पर ज्यादा बड़े स्कोर नहीं लगते हैं. इस मैदान पर पहली पारी में औसतन स्कोर 144 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 129 रन है.

बारिश का साया..

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर बारिश का खतरा है. मैच के समय मैदान के चारों ओर काले बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश की संभावना लगभग 75 प्रतिशत है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 49 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह दोनों टीमों के बीच होने वाले सुपर-8 के मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

इस मैच में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है देखा जाय तो दोनों टीमों के पास एक से बढ़ कर एक क्वालिटी स्पिन गेंदबाज है पर देखने वाली बात होंगी की कौन अपनी टीम के लिए ज्यादा विकेट लेकर अपना योगदान देता है और अपनी काबिलियत शाबित करते है नज़रे तारीक पर भी रहेंगी वही न्यूजीलैंड के सेंटनर रचिद्र रविन्द्र पर भी होंगी।

Related Articles

Back to top button