मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – कांग्रेसी सरपंच सहित 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष किया भाजपा प्रवेश…

On: January 22, 2025 6:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांग्रेसी सरपंच सहित 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा का पटका पहना कर कराया कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश

कांग्रेस से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हो रहा मोहभंग, छिंदगढ़ ब्लाक के शगुनघाट के कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा

जगदलपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अब कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है और केन्द्र सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। आज बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के शगुनघाट के सरपंच हड़मा राम मण्डावी सहित 15 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने भाजपा का पटका पहना सभी का भाजपा में प्रवेश कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी प्रभावित हो रहे हैं और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। छिंदगढ़ ब्लाक के कांग्रेसी सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं निष्ठा जताते हुये भाजपा में प्रवेश किया है। सभी का हम स्वागत करते हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लखमूराम गौर,सुनील कवासी, किशन कश्यप, कमल ठाकुर, शिवप्रसाद ठाकुर, शंकर वेट्टी,दिनेश गौर, संजू वेट्टी, सुखराम,सुलेमान कश्यप, लक्ष्मण मण्डावी,सुरेश कश्यप, रमेश कश्यप, फटने मरकाम शामिल थे।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, बृजेश भदौरिया, राजेश शर्मा, रिंनटू भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – सांदीपनी एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन इन अतिथियों नें आयोजन कों बनाया स्पेशल पढ़े पूरी ख़बर

CG – पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार से पकड़ा 75 लाख का गांजा 3 तस्कर गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

CG – विकासखंड सरायपाली के इन शिक्षकों को मिला “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण”पुरस्कार जानें पढ़े पूरी ख़बर

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…