छत्तीसगढ़

CG बजट 2026: छत्तीसगढ़ का आम बजट कल, सरकार से व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें, नई तकनीक और व्यापार सरलीकरण की रखी मांग…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ का आम बजट कल विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट को लेकर प्रदेश के व्यापारी वर्ग में खास उत्साह देखा जा रहा है। व्यापार संगठनों ने इस बार सरकार से नई तकनीक और व्यापारिक सरलीकरण पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने नया रायपुर में एआई लैब स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं और स्टार्टअप्स को नई दिशा मिलेगी।

व्यापार प्रक्रियाओं का हो सरलीकरण : अजय भसीन

चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए छत्तीसगढ़ को भी तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने व्यापार प्रक्रियाओं के सरलीकरण, लाइसेंस और कर व्यवस्था को आसान बनाने एवं छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की।

महिलाओं को उत्पादन से बाजार तक मिले सहयोग : सुमन कन्नौजे

महिला उद्यमियों ने भी बजट से बड़ी उम्मीदें जताई है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चैंबर की प्रदेश अध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने कहा कि इस बार के बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि सरकार महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराए और जब उत्पाद तैयार हो जाए तो उसके विपणन और परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उत्पादन से लेकर बाजार तक संपूर्ण सहयोग मिलेगा तो वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button