छत्तीसगढ़
CG Exam ब्रेकिंग : वर्षीक परीक्षा की तारीख तय, डीपीआई ने सभी डीईओ को जारी किया आदेश, एग्जाम डेट में नहीं होगा बदलाव…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने वर्षीक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। प्रदेश में 1ली, 2रीं, 3रीं, 4थीं, 6वीं, 7वीं एवं 11वीं की परीक्षा 25 मार्च से 10 अप्रैल तक होगी। डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया हैं कि परीक्षा की तिथियों में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाए।
मालूम हो कि कई जिलों में वर्षीक परीक्षा को लेकर तारीख तय कर दी गई थी। अब डीपीआई के आदेश के बाद इन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा को स्थगित करने का आदेश जारी किया जा रहा है।




