CG – School Exam ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग ने इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में किया संशोधन, अब इस दिन से शुरू होगी परीक्षा, देखें टाइम टेबल……

रायपुर। शिक्षा विभाग ने जिले में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में संशोधन कर दिया है। छात्रों द्वारा परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग की थी, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान लिया और परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का निर्णय लिया।
बता दें कि संशोधित समय सारणी के अनुसार अब कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से प्रारंभ होंगी। इससे पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने वाली थीं, जिसे लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में असमंजस और नाराजगी का माहौल था।
गौरतलब है कि अचानक जारी किए गए टाइम टेबल के विरोध में एनएसयूआई ने DEO कार्यालय का घेराव कर परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग की थी। संगठन का कहना था कि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है और बोर्ड परीक्षाओं के कारण विद्यालयों का पूरा शैक्षणिक वातावरण प्रभावित है। अब परीक्षा की तिथियों में संशोधन के बाद छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा, जिससे वे बेहतर ढंग से अपनी वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।



