छत्तीसगढ़

CG – अरिहंत पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव बीजेपी नेता के साथ ये रहें उपस्थित छोटे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम नें बांधा समां पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी// अरिहंत पब्लिक स्कूल ओखर का रंगारंग वार्षिकोत्सव उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार साहू जिला महामंत्री ग्रामीण भाजपा राजेश साहू पोलेश्वर साहू पूर्व जनपद सदस्य अमित यादव रंजीत यादव उपाध्यक्ष यादव समाज योगेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

शिक्षा ही असली शक्ति है, यही भविष्य की पहचान बनाएगी..

अपने ऊर्जावान और प्रेरणादायी संबोधन में बीजेपी नेता राजकुमार साहू ने कहा कि आज गांव के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो यही बच्चे प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। शिक्षा ही वह शक्ति है जो भविष्य को नई पहचान देती है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि मंच पर दिखी आत्मविश्वास और अनुशासन की झलक इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

वही स्कूल के प्रिंसिपल राजेश यादव ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए सतत प्रयास करें। स्कूल के मुखिया नें आगे कहा कि संघर्ष से मत डरिए, मेहनत को आदत बनाइए और अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन कीजिए। उनके उद्बोधन के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा सांस्कृतिक मंच..

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य,समूह गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक थीम पर आधारित कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया, कार्यक्रम में गरिमा और आत्मीयता का समावेश रहा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम होते हैं।

Related Articles

Back to top button