छत्तीसगढ़

CG- आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या : फांसी पर लटकती मिली लाश, घर में अकेले होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम सलिहाभांठा में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान इंद्रजीत महतो के रूप में हुई है, जो करतला आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह घर में अकेला था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इस बीच स्वजन इंद्रजीत को लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन वह काल रिसीव नहीं कर रहा था।

काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर पहुंचने पर अंदर इंद्रजीत फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इंद्रजीत के पिता दिलीप महतो शिक्षक हैं और कोरकोमा स्कूल में पदस्थ हैं।

जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। घटना की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। पुलिस का कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button