छत्तीसगढ़

CG – बीजेपी के युवा नेता सुरेश खटकर बनाए गए बिलासपुर जिला प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री बाँधी का मिलकर जताया आभार और बताया क्यों है पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति खास जानें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//पचपेड़ी भाजपा के युवा नेता सुरेश खटकर नें मंगलवार कों छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के गद्दावर नेता डॉ.कृष्ण मूर्ति बाँधी से उनके निज निवास में मुलाक़ात व बुके भेंट कर उनका आभार ब्यक्त किया,बताते चलें की सोमवार कों ही छत्तीसगढ़ बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व नें सुरेश खटकर कों बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा मन की बात जिला बिलासपुर का प्रभारी नियुक्त किया है,बताया जाता है की इस नियुक्ति में पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ.कृष्णमूर्ति बाँधी का अहम योगदान रहा है और युवा नेता सुरेश खटकर उनके बहुत ही खास माने जाते है,वही सुरेश नें डॉ.बाँधी की जमकर तारीफ भी किया है बताया की ज़ब छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में बाँधी कैबिनेट मंत्री थे तब उन्होंने मस्तूरी क्षेत्र में जमकर विकास किया था उन्हीं की देन है कि आज जयरामनगर में एक बड़ा सा स्टेडियम बनाया गया जहां आज बच्चे क्रिकेट हॉकी वॉलीबॉल फुटबॉल कबड्डी अन्य खेल खेलते हैं साथ-साथ कई बड़े-बड़े खेलों का आयोजन व कार्यक्रमों का संचालन भी इसी ग्राउंड पर होता है डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी की ही देन है जो आज मस्तूरी को आईटीआई मिला जहां बच्चे प्रशिक्षित होकर लगातार रोजगार हासिल कर रहे हैं बाँधी की ही मेहनत थी जो मस्तूरी में छोटे से हॉस्पिटल को एक नया रूप दिया गया और जिन ग्रामीणों कों छोटी छोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर बिलासपुर दौड़ना पड़ता था वो समस्या खत्म हुई डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने कार्यकाल में अनेक कार्य किए हैं जिसका लाभ आज मस्तूरी की जनता को मिल रही है और इसलिए हम डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी को मस्तूरी का विकास पुरुष कहें तो गलत नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button