T20 विश्व कप का फाइनल छावनी में तब्दील नरेंद्र मोदी स्टेडियम जानें कैसी होंगी पिच और कौन हो सकता है ट्रम्प कार्ड पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क//अहमदाबाद में रविवार को टी20 विश्व कप का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट के लीग चरण में भारत ने सभी मैच जीते, लेकिन नॉकआउट राउंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया।
अब तक भारत न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 30 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को 18 मैचों में जीत मिली है, जबकि 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच भारतीय सरजमीं पर 18 टी20 मैच खेले हैं, जहां पर भारत को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत नसीब हुई है।
बात करें न्यूजीलैंड की तो ओपनर फिन एलन ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने जिस तरह ताबड़तोड़ शतक मारा था उसके लिए भारत को विशेष रणनीति बनाने की जरूरत होगी। ओपनर फिन और टिम साइफर्ट 12.5 में ही विपक्षी टीम को बाहर कर दिया था। इसके अलावा उनके पास मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, नीशम और लाकी फग्र्यूसन जैसे गेंदबाज हैं।
रचिन रवींद्र भी गेंद से कमाल कर रहे हैं। कीवियों की बल्लेबाजी को रोकने के लिए जसप्रीत बुमराह के चार ओवर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में 16वें और 18वें ओवर में जो किया वह दुनिया ने देखा है। हालांकि ये देखना होगा कि इस मैच में अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या शुरुआती ओवर करेंगे या कीवियों के ओपनरों का किला भेदने के लिए बुमराह को नई गेंद थमाई जाएगी।
पिच रिपोर्ट
भारत न्यूजीलैंड का मुकाबला अहमदाबाद में लाल काली मिट्टी की पिच पर खेला जा रहा है. ये पिच रनों से भरपूर है. इस मैदान पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, वहीं एक बार बल्लेबाज सेट हो जाता है तो वो भी बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है. इस पिच पर खेले गए 8 मैच में से 5 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।




