T20 World Cup 2026: लगातार दूसरी बार चैंपियन बना भारत संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क//भारत के उन सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए 8 मार्च का दिन बहुत ही खास रहा ज़ब भारतीय क्रिकेट टीम नें न्यूजीलैंड कों हरा कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया जिसकी ख़ुशी पुरे देश में मनाई जा रही है,20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया चैंपियन बन चुकी है। इस जीत में भारत के लिए जिन दो खिलाड़ियों ने बड़ी भूमिका निभाई है, उन्हें दो सबसे बड़े अवॉर्ड मिले। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल मुकाबले में चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संजू सैमसन ने 5 मैचों की पांच पारियों में 321 रन इस टूर्नामेंट में बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं जसप्रीत बुमराह 14 विकेट लेकर संयुक्त रूप से वरुण चक्रवर्ती के साथ लीडिंग विकेट टेकर बने। जबकि फाइनल में जसप्रीत बुमराह 4 विकेट लेकर टीम की जीत के हीरो बने। संजू सैमसन ने भी फाइनल मुकाबले में 46 गेंद पर 89 रन की पारी खेली।
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। उनसे पहले दो बार विराट कोहली एक बार जसप्रीत बुमराह ने यह अवॉर्ड जीता था। अब संजू सैमसन तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले 2014 औरर 2016 में विराट और 2024 में बुमराह ने यह अवॉर्ड जीता था। अब 2026 में संजू ने यह अवॉर्ड जीतकर इस लिस्ट में एंट्री की।
जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी?
प्लेयर ऑफ द मैच: जसप्रीत बुमराह
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: संजू सैमसन
विनर: भारत
रनर अप: न्यूजीलैंड
सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह (14)
सबसे ज्यादा विकेट: साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान, 383 रन)
किसे मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
चैंपियन: भारत- $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़)
रनर-अप: न्यूजीलैंड- $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड- $790,000 (लगभग ₹7.24 करोड़) प्रत्येक टीम
सुपर 8 स्टेज में पहुंचने वाली टीमें: $380,000 (लगभग ₹3.48 करोड़) प्रत्येक टीम
ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें: $250,000 (लगभग ₹2.29 करोड़) प्रत्येक टीम




