CG – बिलासपुर में कई तहसीलदारों कों मिली नई जगहों पर जिम्मेदारी मस्तूरी एसडीएम भी बदला जानें कहाँ किसको संभालना है दायित्व पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर// मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश पैकरा जो लंबे समय से मस्तूरी में पदस्थ थे उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी की जिम्मेदारी मिली है। वही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रशासनिक दृष्टि से कलेक्टर ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदार और नायब तहसीलदार को इधर से उधर किया गया है जिसमे गरिमा ठाकुर अति.तहसीलदार बिलासपुर कों सीपत की जिम्मेदारी मिली है वही सोनू अग्रवाल तहसीलदार सीपत को रतनपुर भेजा गया है संदीप कुमार साय तहसीलदार बोदरी कों मस्तूरी भेजा गया है शिल्पा भगत तहसीलदार रतनपुर को बोदरी भेजा गया जयंती देवांगन तहसीलदार मस्तूरी को तहसीलदार नजूल की जिम्मेदारी पंकज सिंह अधीक्षक भू अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है समर्थ थवाईत नायब तहसीलदार बेलगहना को नायब तहसीलदार बेलतरा बनाया गया है श्रद्धा सिंह नायब तहसीलदार उप तहसील गनियारी कों नायब तहसीलदार पचपेड़ी भेजा गया है राहुल साहू नायब तहसीलदार बेलतरा को नायब तहसीलदार बेलगहना टोप लाल सिदार नायब तहसीलदार बेलतरा कों नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा ओम प्रकाश चंद्रवंशी नायब तहसीलदार बोदरी कों नायब तहसीलदार गनियारी विनीता शर्मा नायब तहसीलदार पचपेड़ी को नायब तहसीलदार बिलासपुर सहोरिक नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा कों नायब तहसीलदार बेलतरा भेजा गया है वही अंकित सिंह राजपूत कों जनगणना कार्य के लिए संलग्न किया गया।




