CG- हैवानियत की सारी हदें पार, जादू-टोने के शक में महिला के गुप्तांग में डंडा डालकर की निर्मम हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने जादू-टोना के शक में एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपियों ने मृतिका को टोनही बताते हुए पहले तो उसके गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दिए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना थाना सन्ना के ग्राम गट्टी महुवा की है। मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार है।
48 वर्षीय मृतिका महिला गोईदी बाई के भाई सहलू राम ने सन्ना पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को किसी ने मार डाला। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया। मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला के गुप्तांग में कठोर वस्तु से चोट पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके ही परिवार वालों ने की थी।
जाँच के दौरान पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान मृतिका गोईदी बाई की सौतन फुला बाई ने बताया कि 5 मार्च को उसका पति आरोपी ठूपन राम, मृतिका तीनों गट्टी महुवा स्थित घर में थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे आरोपिया फूला बाई व मृतिका गोईदी बाई का किसी बात पर विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।
मारपीट के बाद आरोपी फूलो बाई व उसका पति ठूपनराम खेत की ओर चले गए। जहां अन्य आरोपी सुनील राम 23 वर्ष व उसकी पत्नी सुरन्ती बाई 22 वर्ष खेत में बने एक झोपड़ी में बैठे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद मृतिका गोईदी भी उसी ओर बर्तन धोने के लिए कुआं ढोड़ी की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी ठूपन राम के द्वारा गोईदी बाई को फुसलाकर झोपड़ी में ले आया। जहां मृतिका व चारों आरोपी बैठकर हड़िया पी रहे थे। इसी बीच आरोपी सुनील राम ने यह आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने व उसके पिता को कैंसर होने के पीछे मृतिका द्वारा जादू-टोना किया गया था।
इसी शक के चलते आरोपी सुनील राम ने मृतिका के बाल को पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद ठूपन राम, फुला बाई ने मृतिका के हाथ पैर को पकड़ कर रखा। फिर आरोपिया सुरन्ती बाई के कहने पर सभी ने मिलकर लकड़ी के डंडे को मृतिका के गुप्तांग में डाल दिए, जिससे उसकी मौके पर तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर कंबल डाल दिए, ताकि मामला प्राकृतिक मौत लगे।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ठूपन राम उम्र 45 वर्ष निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर
फुला बाई उम्र 48 वर्ष निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर
सुनील राम उम्र 23 वर्ष निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर
सुरन्ती बाई उम्र 22 वर्ष निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
घटना का खुलासा व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय, महिला प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव, व आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



