छत्तीसगढ़

CG – 29 कांग्रेस विधायक सस्पेंड : विधानसभा में हंगामा, इस मुद्दे पर गरमाया सदन, नारेबाजी के करते हुए गर्भगृह में घुसा विपक्ष, 29 विधायक हुए निलंबित…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अफीम की अवैध खेती और धान खरीदी के मुद्दे पर सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विधानसभा में विपक्षी दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते आसंदी तक पहुंच गए, गर्भगृह में जमकर हंगामा गिया, 29 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने स्थगन लाकर मामले की चर्चा कराने की मांग की, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य आसंदी तक पहुंच गए और गर्भगृह में भी हंगामा किया।

कांग्रेस विधायकों ने चेतावनी दी कि यह पहली बार रिकॉर्ड में आया गंभीर मामला है, पूरे प्रदेश के फॉर्महाउस की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब में कहा, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की, अफीम जब्त की और आरोपियों के खिलाफ वित्तीय जांच और कार्रवाई की जा रही है।

धान खरीदी के मुद्दे पर गरम रहा सदन

प्रश्नकाल के शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सदन में गहमा-गहमी का माहौल रहा। धान खरीदी के मुद्दे पर विपक्षी दल के सदस्यों ने खाद्व मंत्री दयालदास बघेल को जमकर घेरा। आलम ये विधायकों के सवालों का मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे थे। बार-बार एक ही जवाब दे रहे थे, जिन किसानों ने धान समिति तक लाया उनका धान खरीदा गया है। बस्तर के 42 हजार से ज्यादा किसान धान नहीं बेच पाए, काेंटा के विधायक कवासी लखमा ने पूछा, क्या इन किसानों का धान सरकार खरीदेगी, अगर नहीं खरीदती है तो खेती किसानी के लिए किसानों ने जो कर्ज लिया है,सरकार उसे माफ करेगी क्या। विधायक के सवालों का मंत्री बघेल जवाब नहीं दे पाए।

Related Articles

Back to top button