छत्तीसगढ़

राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत: घर के आंगन में मिली लाश, कमरे में मिले खून के छींटे, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में राजमिस्त्री की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अंगत चौधरी पिता घूर साय उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि रजपुरी कला गांव के टिकरापारा का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि अंगत घर में अकेले रहता था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 8 बजे उसकी लाश खून से लथपथ हालत में उसके ही घर के आंगन में मिली। इतना ही नहीं पूरे कमरे में खून के छिटे और सामान बिखरे मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button