CG – मस्तूरी मल्हार पचपेड़ी में फल फूल रहा कबाड़ का धंधा रोजाना बड़ी गाड़ियों से सप्लाई आखिर कहाँ से आ रहा इतनी भारी मात्रा में लौह अयस्क क्यों रोड किनारे ही खुल रहें दुकान जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी मुख्यालय से लेकर मल्हार पचपेड़ी इन दिनों कबाड़ के धंधे कों लेकर खूब सुर्खिया बटोर रहा है यहाँ मस्तूरी से लेकर मल्हार और पचपेड़ी में धड़ल्ले से कबाड़ का धंधा फल फूल रहा है ग्रामीण हौरान इस बात से है की रोजाना इन कबाड़ के संचालकों कों इतनी भारी मात्रा में कहाँ से लोहा लख्खड मिलता है जो बड़ी बड़ी गाड़ियों में लोड हो कर सप्लाई हो रही है क्या ये जाँच का विषय नहीं है और है तो क्यों यहाँ अभी तक इनकों खुली छूट दी गई है।
मस्तूरी में रोड़ किनारे खुले आम इनका कबाड़ का धंधा जमकर चल रहा है कभी कभी इनकी वजह से रोड़ भी जाम हो जाता है खास कर बाजार के दिनों में पर इनकों बोलने टोकने वाला कोई नहीं है ना ही इनकों कोई पूछ रहा की इतनी भारी मात्रा में कबाड़ कहाँ से आ रहा आखिर कब रुकेगा इनकी मनमानी ऐसा ही हाल नए बने फोर लाइन नेशनल हाईवे 49 की है जहाँ कई कबाड़ की दुकान चल रही है बताया जाता है की यहाँ रात में भी जमकर खरीदी की जा रही है।
यही हाल मल्हार और पचपेड़ी का भी है जहाँ रोड़ किनारे कों कबाड़ का गढ़ बना दिया गया है और जमकर इनका धंधा चल रहा है सोचा जाए तो दिवाली टाइम यह बात सबको समझ आता है की घरों की साफ सफाई होती है और भारी मात्रा में कबाड़ निकलता है तो कबाड़ का धंधा जमकर चलता है पर यहाँ बारो महीने बड़ी बड़ी गाड़ियों से माल दूसरी जगह खपाया जा रहा है ये सामान आ कहाँ से रहा है जो सोचने वाली बात है।




