छत्तीसगढ़

CG – युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी : कॉलेजों में प्राध्यापकों की होगी मेगा भर्ती, इतने पद है रिक्त…..

रायपुर। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य से लेकर प्राध्यापक– सहायक प्राध्यापक,ग्रंथपाल,क्रीड़ाधिकरी और सहायक ग्रेड–1 के कुल 4001 पद रिक्त हैं। इनमें से 1295 पदों पर भर्ती के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। आपको बता दे कि प्रदेश में प्राध्यापक के 780 पर स्वीकृत है जिसमें से सभी 780 पद रिक्त हैं। एक भी प्राध्यापक प्रदेश में कार्यरत नहीं है।

उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने लिखित जवाब में बताया है, सरकारी कॉलेजों में प्राचार्य के 343 स्वीकृत पदों में 234 पद रिक्त हैं। प्राध्यापक के 780 पदों में सभी 780 पद रिक्त हैं। सहायक अध्यापक के 5 415 स्वीकृत पदों में 2512 पद रिक्त है। ग्रंथपाल के 220 स्वीकृत पदों में 149 पद रिक्त हैं। क्रीड़ा अधिकारी के 214 स्वीकृत पदों में 135 पद रिक्त हैं। सहायक ग्रेड वन के 278 स्वीकृत पदों में 191 पद रिक्त हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया है कि प्राध्यापक के 595 पद तथा सहायक प्राध्यापक के 15 विषयों हेतु 625 पद, ग्रंथपाल 50 पद एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसकी समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। इसके अलावा विगत दो वर्षों में प्रदेश में 08 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना की गई है। जांजगीर चांपा जिला में सलखन, बोडसरा एवं पहरिया में नवीन महाविद्यालय स्थापना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button