CG – मैदान में निरंतर मेहनत और लगन से ही बनते हैं भविष्य के सितारे सिद्ध बाबा क्रिकेट क्लब लावर फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अरविंद लहरिया जयरामनगर बनी उपविजेता इनकी टीम नें मारी बाजी पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//सिद्ध बाबा क्रिकेट क्लब लावर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। पूरे आयोजन में खेल के प्रति युवाओं का जोश और खेल भावना का शानदार नजारा दिखाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक सुपुत्र एवं प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (अ.जा.)अरविंद लहरिया उपस्थित रहे।
लहरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का पाठ सिखाता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जुड़ने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अरविंद लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत माध्यम है। मैदान से ही अनुशासन, नेतृत्व और सफलता की असली सीख मिलती है, इसलिए युवाओं को खेलों से निरंतर जुड़े रहना चाहिए।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खमतराई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जयरामनगर की टीम उपविजेता रही। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य आसिम महिलांगे, दीपक गेंदले, अजय गेंदले, अक्षय बघेल, विनेक गेंदले, गोपाल चांदने, सहदेव गेंदले, सजीव खुटे, ज्वाला गेंदले, मजनू खुटे, रघु खुटे, निर्भय महिलांगे, राजा महिलांगे, सागर निषाद, राहुल निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।




