छत्तीसगढ़

CG- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर कही ये बड़ी बात…..

रायपुर। पश्चिम एशिया के युद्ध की वजह से जलमार्ग के रास्ते से आने वाले गैस सप्लाई को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तरह-तरह की अफवाहे फैलाई जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों को चिंता नहीं करने की सलाह दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से प्रभावित न हों और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेशवासियों को कोई असुविधा न हो और हर घर तक गैस की नियमित आपूर्ति बनी रहे। उनके इस स्पष्ट संदेश से छत्तीसगढ़वासियों को राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button