छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी पुरैना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ निवासरत एयरफोर्स के विंग कमांडर के खुदकुशी कर ली है। हरियाणा निवासी 39 वर्षीय विपुल यादव की खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि विंग कमांडर की पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है, और दो दिन पहले ही दिल्ली चले गई। उसके दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में ही रहते थे। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button