छत्तीसगढ़

CG – भनेसर के बाद कौड़िया में लगा रोजगार सहायक पर फर्जीवाड़ा का आरोप कलेक्टर से शिकायत गहरी नींद में मस्तूरी मुख्यालय में बैठे उच्च अधिकारी पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी जनपद पंचायत में इन दिनों रोजगार सहायकों पर लगातार आरोप शिकायत का दौर चल रहा है पहले भनेसर रोजगार सहायक मंजुला टोप्पो पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों नें बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत किया था और कुछ दिन बाद ही पास के ही गाँव कौड़िया से फिर फर्जीवाड़ा का मामला बिलासपुर कलेक्टर के पास पहुंचा है जिसमे कौड़िया की रोजगार सहायक सरोज वैष्णव पर प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जो अब वी बी जी राम जी हो गया है में चहेतो के फर्जी हाजरी डाल कर लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है पंचायत के पंचो नें ही यहाँ मोर्चा खोल दिया है और लिखित शिकायत कलेक्टर बिलासपुर से करते हुए इस पुरे मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग जनप्रतिनिधियों नें की है देखना होगा कब तक इन ग्रामीण जनप्रतिनिधियों कों न्याय मिलता है और रोजगार सहायक सरोज पर लगाया गया इल्जाम कितना सही पाया जाता है और सही पाया गया तो इन पर क्या कार्रवाई की जाती है बताते चलें की भनेसर में भी शिकायत कर्ता इसी इंतजार में है की कब यहाँ जाँच होती है और कब फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई किया जाता है।

मस्तूरी जनपद क्षेत्र के गांवों में लगातार वी बी जी राम जी में हो रहें फर्जीवाड़ा नें कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है जिससे अब यह बात भी चर्चा का विषय बना हुआ है की इतना फर्जीवाड़ा कैसे अकेले रोजगार सहायक कर पा रहें है और मस्तूरी में बैठे विभाग के उच्च अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी (PO) और इन पंचायतो कों देखने वाले तकनिकी सहायक (TA) आखिर करते क्या है जो इतना सब कुछ होनें के बाद भी इनकों भनक तक नहीं लगती और लोग थक हार कर बिलासपुर कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंच जा रहें है सोचने वाली बात तो यह भी है की लगातार लोग सीधे कलेक्टर के पास ही शिकायत लेकर क्यों जा रहें है क्या मस्तूरी में बैठे विभागीय व अन्य अधिकारीयों से क्षेत्र की जनता का विश्वास उठ चूका है अगर ऐसा है तो ये ना सिर्फ अधिकारीयों के लिए बड़ी समस्या है बल्कि राज्य की बीजेपी सरकार के लिए भी चिंता का विषय है जिसका जवाब हर हाल में तलाशना हो होगा नहीं तो ग्रामीणों का सरकार से विश्वास उठने लगेगा।

Related Articles

Back to top button