CG – नाम ग्रामीण मजदूरों का और काम मशीन से भनेसर कौड़िया अब गुड़ी से आया नया मामला मस्तूरी में भ्रष्टाचार चरम पर विभागीय कार्यक्रम अधिकारी मौन असहाय जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//इन दिनों मस्तूरी ब्लॉक में वीबी जी राम जी पहले जिसका नाम मनरेगा था कों लेकर खूब हल्ला मचा हुआ है पहले भनेसर फिर कौड़िया और अब गुड़ी इन सभी गाँवो के रोजगार सहायक या तो अधिकारीयों की आँखों में धूल झोंक रहें है या सब कुछ मिलीभगत से हो रहा है पर इन सब से मस्तूरी और यहाँ बैठे कार्यक्रम अधिकारी और तकनिकी सहायक की फ़जीहत जरूर हो रही है समझ से परे है की ये क्यों इतनी लापरवाही बरत रहें है इतना शिकायत होनें के बाद भी ये नींद से उठने का नाम नहीं लें रहें है। ताज़ा मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी का है जहाँ इन दिनों वीबी जी राम जी योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है दरअसल रोज़गार गारंटी के तहत मजदूरों को रोजगार के नाम पर मशीनों का प्रयोग कर योजना पर पलीता लगाने का काम किया जा रहा है इतना ही नहीं ग्राम पंचायत के दूसरे वार्ड में जिस पैठू तालाब को कुछ साल पहले खोदा गया था उसे मशीनों के जरिए राखड़ से पाटने का काम किया जा रहा है मामले में सरपंच की दलील और भी ज्यादा दिलचस्प है,जिसे सुनकर साफ हो जाता है कि भ्रष्टाचार में सने होने के बाद भी खुद को पाक साफ साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना है। वही क्षेत्र से आए वीडियो ने सरपंच के दावों की पोल खोलकर रख दी है वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि मजदूरों से काम करवाने की जगह बेहिचक ट्रैक्टरों और जेसीबी से काम लिया जा रहा है जिससे गरीब ग्रामीणों कों मिलने वाला रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
दरअसल ग्राम पंचायत गुड़ी में भाजपा समर्थित सरपंच दुर्गा द्वारा सिंधरी तालाब के बगल में स्थित पैठी में वीबी जी राम जी योजना के तहत गहरीकरण का काम कराया जा रहा है सुबह काम जल्द शुरू कर दिया जाता है और दोपहर से पहले काम को बंद कर दिया जाता है, नियमों के मुताबिक रोजगार गारंटी के तहत मजदूरों को रोजगार मुहैया कराकर कार्य कराना था लेकिन रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत सरपंच दुर्गा साहू द्वारा मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, पैठी में लगे ट्रैक्टर और जेसीबी इस बात की गवाही दे रहे है कि, योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है,इस मुद्दे पर जब सरपंच दुर्गा साहू से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्य होने की जानकारी की बात कही लेकिन योजना के कार्य को मशीनों के जरिए होने की बात को सरासर सिरे खारिज करते हुए जानकारी न होने की बात कह दी, इतना ही नहीं सरपंच ने मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात भी की.है और ट्रैक्टर संचालकों पर मामला दर्ज करवाने की बात भी कही है।
दूसरी ओर ग्राम पंचायत गुड़ी के छुईपारा में स्थित पैठू तालाब को राखड से पाटने का काम भी जोरो शोरों से किया जा रहा है जब सरपंच दुर्गा साहू से इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि यह काम ग्राम पंचायत द्वारा 15 वित्त के मद से कराया जा रहा है, लेकिन जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले योजना के अंतर्गत ही इस पैठू तालाब के कोर को खनन करने का कार्य किया गया था, लेकिन अब उस पैठू का पानी मोटर के जरिए दूसरे खेत में डालकर उसे सुखाया जा रहा है,और दूसरी ओर से उसे राखड़ से पाटने का काम किया जा रहा है जिसके कारण इलाके में पर्यावरण के साथ साथ पानी की समस्या सहित चारागाह की भी दिक्कतों का सामने आने वाले दिनों में ग्रामीणों को करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि इस मामले में कब संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारी जांच कराते है और दोषियों पर कार्रवाई होती है।
इतना सब कुछ हो जाता है पर जिम्मेदार तकनिकी सहायक पुरे सिन से गायब रहते है ना ये कभी यहाँ क्या चल रहा है किससे काम लिया जा रहा है कितना टाइम लिया जा रहा है इनकों कुछ पता ही नहीं होता तभी तो इतना सब कुछ लगातार हो रहा है समझ से परे है की ज़ब इनकों कुछ करना ही नहीं है तो सरकार से हर महीने सैलरी क्यों लें रहें है खुलेआम ये सब कुछ हो रहा है और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे रहते है क्या इसी काम के लिए इनकी पोस्टिंग हुई है।




