छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात: 6 महीने के मानदेय के लिए सरकार ने जारी किए ₹18.42 करोड़…

डेस्क : सरकारी स्कूलों में काम कर रहे अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 करोड़ 42 लाख रुपए का बजट जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी इस राशि से प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1,535 अतिथि शिक्षकों को 6 महीने का मानदेय  दिया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में 18 सितंबर को आदेश जारी किया था।

हर महीने मिलता है 20 हजार मानदेय

विभागीय प्रावधान के मुताबिक, प्रत्येक अतिथि शिक्षक को हर महीने 20 हजार रुपए मानदेय दिया जाता है। इस हिसाब से 6 महीने में एक शिक्षक को कुल 1 लाख 20 हजार रुपए मिलेंगे। जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की संख्या के आधार पर संबंधित जिला स्तर पर भुगतान के लिए बजट आवंटित किया गया है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा अतिथि शिक्षक

प्रदेश में अतिथि शिक्षकों (CG Guest Teacher Salary)  की संख्या के मामले में बलरामपुर पहले स्थान पर है। यहां 220 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इनके 6 महीने के मानदेय के लिए 2 करोड़ 64 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।

 

जानें किस जिले को कितनी राशि मिली

इसके बाद कोंडागांव में 141 अतिथि शिक्षकों (CG Guest Teacher Salary)  के लिए 1 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपए और बस्तर में 133 शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए दिए गए हैं। सूरजपुर में 130 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपए, जबकि कांकेर में 126 शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए का बजट आवंटित किया गया है। सरगुजा के 71 अतिथि शिक्षकों के लिए 85 लाख 20 हजार रुपए का प्रावधान है।

 

बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों को राशि

अतिथि शिक्षकों मानदेय भुगतान के लिए बस्तर संभाग के सभी सात जिलों को बजट दिया गया है। इनमें बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर शामिल हैं।

दंतेवाड़ा के 31 अतिथि शिक्षकों के लिए 37 लाख 20 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। सुकमा और बीजापुर में 48-48 शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए प्रति जिला दिए गए हैं। वहीं, नारायणपुर के 36 अतिथि शिक्षकों के छह महीने के मानदेय के लिए 43 लाख 20 हजार रुपए का प्रावधान (CG Guest Teacher Salary)  किया गया है।

 

विभाग ने जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की संख्या के आधार पर राशि आवंटित की है। इससे 25 जिलों में कार्यरत शिक्षकों के छह महीने के मानदेय (CG Guest Teacher Salary)  भुगतान का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button