अन्य ख़बरें

लखनपुर में खंड स्तरीय दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
सरगुजा कलेक्टर के आदेश एवं समाज कल्याण विभाग उपसंचालक के मार्ग दर्शन में 17 मार्च मंगलवार को जंप लखनपुर परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत स्तर के तथा स्कूली दिव्यांग बच्चे शामिल हुये।जिला एवं खंड स्तरीय विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगों का जांच कर प्रमाण पत्र जारी की गई । शिविर में अस्थि बाधित 71 दृष्टि बाधित 16 मानसिक बाधित 19 बहुविकलांग 06 श्रवण बाधित 01 मूकबधिर 08 पक्षाघात (लकवा) 02 मांसपेशी रोगी 01 कुल 124 दिव्यांगों की जांचोपरांत प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
इसी कड़ी में पूर्व के आयोजित शिविर जांच में चिन्हांकित 41 दिवयागो को दिवयागता प्रतिशत के आधार पर प्रमाण पत्र जारी किया गया है। शिविर में जिला से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगों की जांच की गई। शिविर में जंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सिंह, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी मनोहर पैकरा पंचायतों से आये सरपंच सचिव दिव्यांग एवं उनके परिजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button