छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : फिर बदला छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बारिश-ओलावृष्टि के साथ कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना। इस दौरान एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

आने वाले दो दिनों बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40-50 केएमपीएच) तथा गरज चमक के साथ वज्रपात तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज 18 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय तथा वर्षा या गरज-चमक होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 37डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर जिले में मध्यम गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवा और ओलावृष्टि/बारिश की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button