CG – रायपुर के बाद अब इस जिले के बदला स्कूलों का समय, शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया हैं। जिले में 5वीं व 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा शुरू हो गई है। 5वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे और 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। समय सारणी के कारण स्कूलों संचालन व मध्यान्ह भोजन वितरण में समस्या आ रहीं है। पिछले साल भी अप्रैल माह से गर्मी के कारण स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन किया गया था।
गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर्मचारी संगठनों ने भी की थी। प्राप्त आवेदन के आधार पर जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय / अनुदान प्राप्त विद्यालयों प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल का संचालन सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक किया गया। कक्षा 5वीं व 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा पूर्ण होने उपरांत शाला का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाए। बोर्ड की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे।
देखें आदेश…




