अन्य ख़बरेंधमतरी

परिक्षेत्रीय साहू समाज परसापानी का वार्षिक अधिवेशन नयापारा में संपन्न, मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम 

गट्टासिल्ली: परिक्षेत्रीय साहू समाज परसापानी के वार्षिक अधिवेशन ग्राम पंचायत करैहा के आश्रित गांव नयापारा में हुई संपन्न…

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम विधायक सिहावा थे। जिसमें कलश यात्रा, मां कर्मा की पूजा – अर्चना व अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, बुजुर्गों का सम्मान, सचिव के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का पठन, कोषाध्यक्ष द्वारा आय – व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन का पठन किया गया। विधायक अंबिका मरकाम द्वारा भक्त माता कर्मा की जीवनी का उल्लेख करते हुए समस्त जनों को उनके आदर्शों का पालन करते हुए उनके बताए मार्गों पर चल कर साहू समाज के छात्र – छात्राओं को क्षेत्र में अहम स्थान की प्राप्ति की शुभकामनाएं दी एवं साहू समाज द्वारा दिए अभिनंदन पत्र को स्वीकार करते हुए नयापारा में सामुदायिक भवन एवं परसापानी में साहू सदन में आहाता निर्माण की सौगात दी। एवं आगे उन्होंने कहा कि धर्मांतरण जैसे गतिविधी पर रोक लगाने के लिए अपिल भी की। इस दौरान जयकृष्णा साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र परसापानी, राधेश्याम नेताम सरपंच करैहा, कंवल साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी, गौतम चंद साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी, पदुमलाल साहू सचिव तहसील साहू समाज नगरी, पेमंत साहू सह सचिव तहसील साहू समाज नगरी, अनराज साहू संरक्षक परसापानी, रामकिशन साहू पूर्व अध्यक्ष परसापानी, लेख राम साहू सचिव परसापानी,राजेन्द्र साहू सह सचिव परसापानी, हिरेंद्र साहू कोषाध्यक्ष परसापानी, झम्मन साहू उपाध्यक्ष परसापानी, चमेली साहू, सरिता साहू,जितेन्द्र साहू, थम्मन लाल साहू, चन्द्रभान साहू, नंदलाल साहू, पुनाराम साहू, कोमल साहू, रघुवीर साहू, राजेन्द्र प्रसाद साहू, चन्द्रहास साहू, घनश्याम साहू, लोकेश साहू, नारद साहू, परमानन्द साहू, वल्लभ साहू, इतवारी राम साहू, कमलेश साहू, मोहित साहू, युवराज साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button