छत्तीसगढ़

CG – फिर पकड़ाई अफीम की खेती, इस इलाके में सब्जियों की बाड़ी के बीच लहलहा रही थी अफीम की खेती, मौके पर पहुंचे अफसर, जांच में जुटी पुलिस…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अफीम की खेती पकड़ाई है। रायगढ़ जिले में यह दूसरी खेती है। तमनार के बाद अब जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई है। जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 17 दिनों के भीतर प्रदेश में अफीम की अवैध खेती मिलने का यह पांचवां और बीते दो दिनों के भीतर जिले में दूसरा मामला है।

बता दें कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव गांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। लैलूंगा से पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा पिछले 10–12 सालों से यहां खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के एक किसान से तरबूज और ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था, लेकिन उसकी देखरेख में अफीम की खेती शुरू हुई। मार्शल सांगा झारखंड में अपने साथी के साथ पहले से अफीम की खेती करता आ रहा था और उसी मॉडल को रायगढ़ में अपनाया।

राज्य में पिछले 15 से 17 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने के मामले लगातार सामने आए हैं। इसके विवरण इस प्रकार हैं:

7 मार्च: दुर्ग के समोदा में BJP नेता विनायक ताम्रकर के खेत से 7.88 करोड़ की अफीम जब्त की गई।
10 मार्च: बलरामपुर के कुसमी में 3.67 एकड़ में अफीम की खेती, 7 आरोपी गिरफ्तार।
12 मार्च: बलरामपुर के कोरंधा में ढाई एकड़ में अफीम की फसल, तीन किसानों की जमीन शामिल।
20 मार्च: रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के आमाघाट में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती।

Related Articles

Back to top button