छत्तीसगढ़

CG -XUV कार बनी आग का गोला : लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग थे सवार, फिर जो हुआ…..मौके पर मची अफरा-तफरी…..

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बारात से लौट रही एक XUV 700 कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास की है।

जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी, जहां बीती रात शादी समारोह हुआ। आज सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग कार से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलता महसूस हुआ। उसने तुरंत वाहन रोका और बाहर निकलकर देखा तो आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते कार के अंदर धुआं भर गया, जिससे कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकले। कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Back to top button