छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : लाखों के हीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 34 नग हीरे को खपाने छत्तीसगढ़ में ढूंढ रहा था ग्राहक……

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लाखों रुपए के हीरे के साथ ओडिशा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। वह बगैर तराशे हुए हीरो के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क और तस्करों से हीरा खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिली थी, जो कि हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी बंशीधर सेठी को दबोचा गया। वह ओडिशा के धोबापाडा निवासी है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है। अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद और सायबर टीम की विषेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button