CG – लाल आतंक को एक और बड़ा झटका, डेडलाइन से पहले इतने खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने…..

कांकेर। पापराव के सरेंडर के बाद अब कांकेर जिला अंतर्गत दो दिनों में राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 05 माओवादी कैडर और मिलिट्री कंपनी-05 के 01 कैडर ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लेते हुए आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में परतापुर एरिया कमेटी की स्वरूपा उसेंडी के ऊपर 8 लाख और अन्य नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। कुल 33 लाख के इनामी माओवादियों ने एसपी के सामने सरेंडर किया है।
कांकेर और मोहला मानपुर के जंगलों में सक्रिय आरकेबी डिवीजन के अंतिम 5 नक्सलियों ने भी आत्म समर्पण कर दिया है, 5 नक्सली अपने हथियार के साथ कांकेर जिला मुख्यालय पहुंच रहे है, जहां सभी कांकेर एसपी निखिल राखेचा के सामने हथियार डाल मुख्य धारा में शामिल होंगे।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली एसीएम रैंक के है, जिसमें मंगेश, गणेशा , राजे, हिडमें और मंगती शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ SLR, दो 303 रायफल भी साथ लेकर आ रहे है। इस आत्म समर्पण के बाद क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों की अंतिम कमेटी भी खत्म हो गई है। बता दे कि इलाके में सक्रिय रहे अधिकांश बड़े नक्सली मुठभेड़ में मारे गए या आत्म समर्पण कर चुके है।
ऐसे में जब 31 मार्च 2026 की डेडलाइन में सिर्फ 5 दिन शेष बचे है तब इन अंतिम नक्सलियों का मुख्य धारा में वापस आना पुलिस के लिए राहत की खबर है। वही अब कांकेर पुलिस के लिए आखिरी चुनौती कांकेर के जंगलों में शेष बचे 17 नक्सली है, जिसमें डीवीसीएम चंदर और एसीएम रूपी प्रमुख है। जिनके आत्म समर्पण की अफवाह भी लंबे समय से उड़ रही है लेकिन अब तक इन्होंने हथियार नहीं डाला है।



