छत्तीसगढ़

CG – तरबूज की आड़ में चल रहा था ये कारोबार, करोड़ों के सामान के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार…..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से उत्तरप्रदेश गांजा तस्करी कर रहे थे।

तस्कर पिकअप वाहन में तरबूज के नीचे करीब 2 क्विंटल 25 किलो गांजा छुपाकर ले जा रहे थे, जिसकी कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक कार से पायलटिंग भी कराई जा रही थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन, पायलटिंग कार, 6 मोबाइल समेत कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button