छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने गंभीर रूप से बीमार मरीज को दिलाई 3 लाख की आर्थिक सहायता, परिजनों ने जताया आभार

कवर्धा/क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज के इलाज के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई है।

जानकारी के अनुसार,कवर्धा ब्लॉक के ग्राम झलका निवासी दिनेश मोहले की एक किडनी खराब हो गई है। उनका उपचार रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में जारी है,जहां चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है।आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मरीज ने सांसद संतोष पांडेय से मुलाकात कर सहायता की गुहार लगाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए 14 फरवरी 2026 को नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप मरीज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत हुई है।
इस आर्थिक सहयोग से मरीज के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सांसद पांडेय कई जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिला चुके हैं।
मरीज के परिजनों ने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद संतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button