छत्तीसगढ़

CG- 8 जुआरी गिरफ्तार : जुए की महफिल पर पुलिस का धावा, 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी समेत 6 बाइक और स्कॉर्पियो जब्त…..

महासमुंद। त्योहारी सीजन में जुआरियों की महफिल सजने लगी है, वहीं पुलिस भी लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पटेवा पुलिस ने ग्राम मुनगासेर में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी के साथ आधा दर्जन बाइक, एक स्कॉर्पियो और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अचानक हुई पुलिस की दबिश से जुआरियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, त्योहारी सीजन को देखते हुए महासमुंद पुलिस जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी दौरान पटेवा पुलिस ने ग्राम मुनगासेर में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में जुआ खेलते हुए 8 आरोपी पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 16 हजार रुपये नकद, 6 बाइक, एक स्कॉर्पियो और 5 मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 24 घंटे अलर्ट है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button