CG बहतरा धान खरीदी घोटाला जाँच हुई पूरी इस पर एक्शन की तैयारी में विभाग जल्द हो सकता हैँ एफआईआर जानें कैसे किया गया लाखों की हेरा फेरी पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी के बहतरा धान खरीदी केंद्र में हुए लाखों की घपले का जांच कम्प्लीट कर ली गई है बताया जाता है कि ऑपरेटर नरेंद्र पटेल के द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए कई अलग-अलग किसानों के खेतों के नक्शा और पर्ची का नंबर चढाकर 319 क्विंटल धान को चढ़ाया गया था जिससे करीबन 10 लाख रुपए के आसपास नगद पैसा सीधे नरेंद्र पटेल ऑपरेटर के स्टेट बैंक वाले खाते में ट्रांसफर हुई है बताया जाता है कि ऑपरेटर नरेंद्र पटेल कुछ दिनों से घर से नदारत है अधिकारी और बहतरा सहकारी समिति के सदस्य और अध्यक्ष भी उनके निवास पर गए थे पर उनसे मुलाकात नहीं हो पाई जांच अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट अधिकारीयों कों देनें और फिर कार्रवाई होनें की बात कही हैँ सूत्रों की मानें तो जल्द ही ऑपरेटर नरेंद्र पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच अधिकारियों ने सभी पहलुओं पर स्टेप बाई स्टेप जांच किया है और बयान दर्ज किया है बताया यह भी गया है कि ऑपरेटर नरेंद्र पटेल द्वारा बिना प्रबंधक उमाशंकर पटेल की जानकारी के इस फर्जी वाले को अंजाम दिया है राजू की बात तो यह है कि प्रबंधक उमाशंकर पटेल और यहां के मंडी अध्यक्ष को भी इसकी सूचना दूसरे व्यक्ति से मिली है जब इन दोनों को इस फर्जी वाले की लाखों के घोटालों की जानकारी मिली तो इन्होंने फिर से एक रिपोर्ट प्रिंट आउट कराया इसके बाद साफ हो सका की ऑपरेटर नरेंद्र पटेल के द्वारा लीपापोती करते हुए 319 क्विंटल धान बढ़ा दी गई है तब प्रबंधक उमाशंकर पटेल ने इस बारे में ऑपरेटर नरेंद्र पटेल से बात किया तो ऑपरेटर ने सब कुछ मैनेज कर लेने की बात प्रबंधक को कही थी इसके बाद प्रबंधक उमाशंकर पटेल ने ऑपरेटर नरेंद्र पटेल से कहा था कि किसी भी कंडीशन में निकाले गए पैसे को या 319 क्विंटल धान मंडी में लाकर रखें और उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दें ताकि सहकारिता विभाग की छवि धूमिल ना हो और ना ही उच्च अधिकारियों की छवि ख़राब हो ना विभाग की तब ऑपरेटर नरेंद्र पटेल ने सब कुछ मैनेज कर लेने की बात कही थी और कुछ दिनों बाद वह गायब हो गया।




