CG – महाकाल की नगरी उज्जैन में सांदीपनी विद्यालय के लोक नर्तक दल ने लहराया विजयी तिरंगा प्राप्त किया प्रथम स्थान पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//ए सेंटर ऑफ ग्लोबल इंडियन आर्ट एंड कल्चर तथा श्री नृत्याजंलि संस्था द्वारा उज्जैन में महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव 2026″ का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल फेस्टीवल एंड कांपीटीशन में कला की विभिन्न विधा नृत्य,गायन,वादन,रिएक्शन एंड विजुअल आर्ट की प्रतियोगिता आयोजित हुई।
उक्त महोत्सव में भाग लेने के लिए सांदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री मस्तूरी के विद्यार्थियों का लोक नर्तक समूह, संगीत व नृत्य शिक्षक ईशा सिंह तथा साहिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उज्जैन रवाना,हुए। प्रतियोगिता में विद्यालय के नृत्यांगनाओं नें अपने नृत्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।
नृत्य समूह में खुशी गुप्ता,कीर्ति वैष्णव,हंसिका मरावी,दिव्यांशी बंजारे, श्रेया रत्नाकर,पारुल पैकरा,मीठी बंदे और सुरभि गुप्ता ने हिस्सा लिया बच्चों की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए विद्यालय कि प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों के चतुर्दिक विकास हेतु सदैव कटिबद्ध है, ताकि बच्चे देश समाज व विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी संजीव साहू व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान किया।




