छत्तीसगढ़

CG नियुक्ति ब्रेकिंग : इन दो विश्वविद्यालयों में हुई कुलपति की नियुक्ति, देखें आदेश…..

रायपुर। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राजभवन ने आदेश पारित कर दिया है। राजभवन ने अटल बिहार वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपित के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफसर डा ललित कुमार पटेरिया को नियुक्ति किया है। प्रोफेसर विनय चौहान डायरेक्टर बिजनेस स्कूल जम्मू एंड कश्मीर यूनिवर्सिटी को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22, सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा Professor Vinay Chauhan, Director, The Business School, University of Jammu, Jammu, J&K (UT) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। Professor Vinay Chauhan का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्ते उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22, सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा Professor (Dr.) Lalit Prakash Pateriya, Vice-Chancellor, Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya, Raigarh (C.G.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

2/. Professor (Dr.) Lalit Prakash Pateriya का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्ते उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

Related Articles

Back to top button