छत्तीसगढ़

CG – गतौरा की सरकारी उचित मूल्य की दुकान में भारी अव्यवस्था अंतिम दिन सैकड़ो उपभोक्ता लाइन में जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम गतौरा में राशन दुकान में मंगलवार कों भारी भीड़ देखी गई उपभोक्ता बहुत परेशान नजर आ रहें हैँ उनका कहना हैँ की आज महीने का अंतिम दिन हैँ और अभी भी कई सौ राशन कार्डधारीयों कों राशन नहीं मिला हैँ और आज इतने लोंगो कों एक साथ राशन का वितरण कर पाना संभव भी नहीं हैँ उपभोक्ताओं नें विक्रेता पर आरोप लगाया हैँ की बड़ा गाँव हैँ और हजारों की संख्या में यहाँ उपभोक्ता हैँ और यह सब विक्रेता कों पता होनें के बाद भी उचित मूल्य की दुकान कों रेगुलर नहीं खोलते जिसकी वजह से ऐसी स्थिति निर्मित हो रही हैँ, ग्रामीण अपना सारा काम छोड़ कर राशन दुकान पहुंच रहें हैँ ताकि किसी तरह उनको राशन मिल सकें।

वही इस पुरे अब्यवस्था कों लेकर विक्रेता पियूष राठौर नें बताया की शासन नें पीडीएस टेकनिकल मेंटेनेंस कार्य के लिए 20 मार्च से 25 मार्च तक बंद कर दिया था जिसके वजह से वितरण में लेट हुआ हैँ अभी लगभग 200 राशन कार्ड धारी अभी बचे हैँ विक्रेता के अनुसार जिनको राशन नहीं मिला हैँ हमने विभाग में इसकी जानकारी दे दिया हैँ और निवेदन किया हैँ की हमें हमारे यहाँ वितरण के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।

हालांकि ये भी बात सही हैँ की महीने में 5 दिन राशन दुकान बंद रहेगा यह बात विक्रेता कों पहले से पता थी फिर भी उसने सतर्कता नहीं दिखाई और शायद यही कारण हैँ की जो स्थिति अब बन रही हैं भारी भीड़ लग रही हैँ और सैकड़ो उपभोक्ता अभी भी राशन से वंचित हैँ।

Related Articles

Back to top button