CG – कथा वाचक की संदिग्ध मौत, हादसा या फिर….इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर समाने आई है। जहां कथा वाचक की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने के बाद घर पहुंचे कथा वाचक पंडित बेहोश होकर कमरे में गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
अमरकंटक के पुष्पराजगढ़ निवासी स्वामी राजेश्वरनंद पिता सोमेश्वर (52) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जयपाल टावर के मीना दत्ता के फ्लैट में साल 2019 से रहते आ रहे थे। वे नाड़ी देखने व कथा वाचक थे। सुबह वे टहलते हुए बृहस्पति बाजार तक गए थे।
वहां से उन्होंने ऑटो चालक अशोक कुमार को फोन कर बुलाया। फिर ऑटो से बैठकर अपने घर लौट आए। कुछ समय बाद राजेश्वरनंद से मुलाकात करने कुछ लोग घर आए थे। इसी दौरान स्वामी राजेश्वरनंद अपने घर के अंदर बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को जब्त कर अस्पताल पहुंचाया। मृतक राजेश्वर के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।



