CG – “नक्सल मुक्त बस्तर” से कर्मचारियों में खुशी, शहीद सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि…

“नक्सल मुक्त बस्तर” से कर्मचारियों में खुशी।
शहीद सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि।
केंद्र तथा छत्तीसगढ़ सरकार का आभार : गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री
जगदलपुर। लगभग 59_60 वर्षों से नक्सली दंश झेल रहे बस्तर आखिरकार नक्सली मुक्त हुआ। दिनांक 30 मार्च2026 को संसद की लोकसभा में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे बस्तर संभाग को नक्सली मुक्त की घोषणा की तो बस्तर के समस्त कर्मचारियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर कर केंद्र तथा छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बस्तर के रानीबोदली, एर्राबोर , ताड़मेटला, झीरम, टाहकवाडा, बुरागुम, घड़ाई, बुर्कापाल ,मिनपा, टेकलगुड़ा तरेम तथा और भी अन्य नक्सली आतंक का ऐसा डर जो बस्तर के कर्मचारियों के ऊपर हमेशा रहा। जब-जब लोकसभा, विधानसभा तथा पंचायत चुनाव होते सरकारी कर्मी हमेशा अपने जीवन को लेकर भयभीत रहते जाने कब उनके साथ नक्सली हमला कर दे तथा चुनाव के दौरान कई शासकीय कर्मियों की शहादत भी हुई। इसी के साथ-साथ 1402 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए। आज जब बस्तर नक्सली मुक्त हुआ तो हमारे सुरक्षा में लगे ऐसे 1402 शहीद सुरक्षा कर्मियों तथा चुनाव कार्य में शहीद हुए सरकारी कर्मियों को प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ उनकी शहादत को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। तथा केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है जिनकी दृढ़ इच्छा से आज बस्तर नक्सली मुक्त हुआ। इससे बस्तर के ग्रामीण जनों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी भी अब बिना भय, आतंक के अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा से कर सकेंगे।



