छत्तीसगढ़

CG – “कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने “नक्सल मुक्त बस्तर” के लिए केंद्र और छ ग सरकार का आभार व्यक्त किया, कर्मचारियों में खुशी, शहीद सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि…

“कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने “नक्सल मुक्त बस्तर” के लिए केंद्र और छ ग सरकार का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों में खुशी।

शहीद सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि।

जगदलपुर। लगभग 59_60 वर्षों से नक्सली दंश झेल रहे बस्तर आखिरकार नक्सली मुक्त हुआ। दिनांक 30 मार्च2026 को संसद की लोकसभा में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे बस्तर संभाग को नक्सली मुक्त की घोषणा की तो बस्तर के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर कर केंद्र तथा छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।तथा आज लालबाग आमागुड़ा स्थित शहीद स्मारक में जाकर नक्सली हिंसा में शहीद हुए कर्मचारियों और सुरक्षा बल के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर के संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव,बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान,प्रांतीय उपाध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि बस्तर के रानीबोदली, एर्राबोर , ताड़मेटला, झीरम, टाहकवाडा, बुरागुम, घड़ाई, बुर्कापाल ,मिनपा, टेकलगुड़ा तरेम तथा और भी अन्य नक्सली आतंक का ऐसा डर जो बस्तर के कर्मचारियों के ऊपर हमेशा रहा। जब-जब लोकसभा, विधानसभा तथा पंचायत चुनाव होते सरकारी कर्मी हमेशा अपने जीवन को लेकर भयभीत रहते जाने कब उनके साथ नक्सली हमला कर दे तथा चुनाव के दौरान कई शासकीय कर्मियों की शहादत भी हुई। इसी के साथ-साथ 1402 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए। आज जब बस्तर नक्सली मुक्त हुआ तो हमारे सुरक्षा में लगे ऐसे 1402 शहीद सुरक्षा कर्मियों तथा चुनाव कार्य में शहीद हुए सरकारी कर्मियों को छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर ने उनकी शहादत को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। तथा केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है जिनकी दृढ़ इच्छा से आज बस्तर नक्सली मुक्त हुआ। इससे बस्तर के ग्रामीण जनों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी भी अब बिना भय, आतंक के अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा से कर सकेंगे।श्रद्धांजलि अर्पित करने फेडरेशन जिला बस्तर के सह संयोजक देवराज खूंटे,संजय चौहान, नवीन देवांगन, गणेश्वर नायक, एस एस जान, काशीनाथ बघेल, उमेश मेश्राम, धर्मराज चौधरी, देवेंद्र धृतलहरे, सुनील भटनागर, राकेश दुबे, उमेश सिंह, समू मौर्य, जागेश्वर सिन्हा, रवि नारायण साय, गिरीश कश्यप,शिव भंडारी, राम प्रभाकर मिश्रा और रमऊ लाल शार्वा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button