CG – चाकू दिखा कर गाली गलोच कर धमकी देकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी तथा चोरी के आरोपी बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

गुंडागर्दी करने वालों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
चाकू दिखा कर गाली गलोच कर धमकी देकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी तथा चोरी के आरोपी बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अलग अलग प्रकरण के दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं।
आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू तथा पेचकश तथा 1,600/ रुपए को किया गया जप्त
नाम आरोपी :-
(1) गोल्डी राय पिता स्व भवानी राय उम्र 22 वर्ष निवासी नयामुण्डा जगदलपुर
(2) आशीष उर्फ़ आशु पिता बुधराम कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी नयामुण्डा तिरंगा चौक
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले दो युवको को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में एक पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले में रहने वाले गोल्डी राय के द्वारा उसके घर के खिड़की का दरवाजा को तोड़कर घर में रखे 6,300 रु को चोरी कर लिया है, तथा एक अन्य प्रकरण में प्रार्थीया थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नयामुण्डा तिरंगा चौक निवासी आशीष कश्यप उर्फ़ आशु उसके घर में आकर शराब पीने, अवैध काम के लिए पैसा की मांग किया तथा प्रार्थीया द्वारा मना करने पर माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया और अपने पास रखे धारदार चाकू को दिखा कर डराया धमाकाया है की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में दो अलग अलग अपराध क़ायम कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को आज दिनांक 31.03.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – ललित सिंह, लोकेश्वर नाग
स उ नि – देवेंद्र राय
प्र.आर. – मयाराम कश्यप, प्रकाश मनहर
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो, दीपक यादव, रामचंद्र साहू।


