CG – मस्तूरी जोंधरा लवन रायपुर मुख्य मार्ग जाम गुलशन के परिवार व गाँव वालों में भारी आक्रोश जानें क्या हैँ मांग और क्यों नहीं सुलझ रहा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिंनौरी में मंगलवार कों हुए रोड़ एक्सीडेंट में अब परिवार वालों नें दुर्घटना वाली जगह पर मस्तूरी लवन मुख्य मार्ग कों जाम कर दिया हैँ जहाँ परिवार वालों और समर्थकों नें डैड बॉडी कों लेकर सुबह से चक्का जाम कर दिया हैँ और उनकी मुख्य मांग जिंदल कंपनी के उस ठेकेदार से हैँ जिसकी देख रेख में हाइवा (CG 12 BG 9174) से गिट्टी का ट्रांसपोर्ट हो रहा हैँ,परिवार और गाँव वालों नें परिवार के एक सदस्य कों नौकरी 1 करोड़ का मुआवजा और बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की बात रखी हैँ बताया जाता हैँ ठेकेदार मौक़े पर नहीं हैँ जिसके वजह मामला सुलझ नहीं रहा हैँ वही एसडीएम मस्तूरी के साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौक़े पर परिवार कों मनाने का प्रयास कर रही हैँ बताते चलें की मंगलवार कों तकरीबन शाम 6 बजे इसी जगह गुलशन मरावी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैँ तेज रफ़्तार और ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई घटना नें पुरे परिवार कों झकझोर दिया हैँ वो अपने परिवार का मुखिया था उसके दों छोटे छोटे बच्चे हैँ जो दोनों ही लड़की हैँ।
वाहनों की लगी लम्बी लाइन…
बताते चलें की मस्तूरी कों रायपुर से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग हैँ जो मस्तूरी से मल्हार पचपेड़ी चिल्हाटी चिस्दा जोंधरा कसडोल लवन रायपुर कों जोड़ता हैँ यहाँ से रोजाना हजारों गाड़ियां चलती हैँ पर आज तक़रीबन 12 बजे से जाम होनें की वजह से गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गई हैँ छोटी गाड़ियां यहाँ वहां से रास्ता निकाल कर जरूर निकल रही हैँ पर बड़ी गाड़ियां फसी हुई हैँ।
मस्तूरी एसडीएम और उनका अमला परिवार और गाँव वालों कों समझाइस दे रहें हैँ की उनको थोड़ा समय दे ताकि वो दोनों पक्ष कों साथ लेकर बात करें और मामला सुलझे पर ख़बर लिखें जानें तक सफलता नहीं मिली हैँ।




