छत्तीसगढ़

CG – कांग्रेस को लगा झटका : इस जिले के कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, इस वजह से छोड़ी पार्टी…..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की बात कही है। जानकारी के अनुसार उसमानी ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष को भेज दिया है।

बता दें कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस में अभी संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसके तहत विभिन्न रिक्त पदों के भरे जा रहे हैं। ऐसे समय में जिला अध्यक्ष का पद छोड़ना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button