छत्तीसगढ़

शासकीय अस्पताल पंडरिया में हंगामा: डॉक्टरों से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजे गए

कवर्धा/पंडरिया।
मध्य रात्रि थाना पंडरिया क्षेत्र के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है।ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आरोपियों ने अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की।
सूचना मिलते ही थाना पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था बहाल की।

जांच में सामने आया कि दिनेश जोगी, कमल पाटले, देवकुमार टंडन और जितेंद्र बंजारे ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए डॉक्टरों व स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया,मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर थाना लाया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार,आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
कबीरधाम पुलिस का सख्त संदेश:
शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button