छत्तीसगढ़

CG School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, इस वजह से लिया फैसला, जानें अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…..

अंबिकापुर। अप्रैल का महिना शुरू होते ही प्रदेश भर में तापमान की बड़ौतरी देखी जा रही है। जिसको देखते हुए अम्बिकापुर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जहँ 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

बता दें, जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा तथा कक्षा पहली से पंचवी एवं छठवीं से आठवीं बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं जो, सुबह पहले पहली शिफ्ट में लग रहीं थी, जिसकी वजह से नवमी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं दोपहर में दूसरी शिफट में संचालित की जा रहीं हैं। फिलहल परीक्षाएं यथावत चलेंगी जो की 10 अप्रैल को खत्म हो जाएंगी

इसके बाद 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी शासकीय/ अशासकीय/ अनुदान प्राप्त स्कूल पहले की तरह सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगे। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र/ छात्राओं, टीचर्स और बाकी स्टाफ को गर्मी तथा लू से बचाने एवं सावधानी की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button