CG – बढ़ते भू जल संकट कों देखते हुए बिलासपुर जिले में नल कूप खनन पर 30 जून तक रोक आदेश जारी क्यों ग्राउंड वाटर लगातार निचे जा रहा जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी हुआ है जिसमें नलकूप बोर खनन पर आगामी 30 जून तक रोक लगा दी गई है यह फैसला गर्मी के दिनों में पेयजल की लगातार समस्या और भूजल की लेवल लगातार नीचे जाने की वजह से लिया गया हैँ।
आपको बताते चलें कि इससे पहले आसपास के अन्य जिलों में भी बोर खनन पर रोक लगा दी गई है,ताकि गिरते जल स्तर को रोका जा सके यह जनहित का फैसला इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार भूजल का स्तर नीचे जा रहा है और धरती के अंदर जो पानी का स्रोत है वह रिचार्ज भी नहीं हो पा रहा है।
भूजल नीचे जाने कारण..
अत्यधिक दोहन जब भूजल को उसके पुनर्भरण की दर से अधिक तेज़ी से निकाला जाता है, तो जलस्तर नीचे चला जाता है। यह स्थिति कृषि, औद्योगिक और घरेलू जरूरतों के लिए अत्यधिक पानी निकालने से उत्पन्न होती है। फसलों की सिंचाई के लिए भूजल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। शहरीकरण और कंक्रीट का बढ़ना: शहरों में कंक्रीट की सड़कें और इमारतें बनने के कारण बारिश का पानी ज़मीन के अंदर नहीं जा पाता और बह जाता है। कारखानों में पानी के अत्यधिक इस्तेमाल से भी भूजल तेज़ी से कम हो रहा है।




