छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद हाईवें में राहगीरों की प्यास बुझाने वाली गन्ना मशीन गायब सोती रही पुलिस पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से पुलिस की पोल खोलने वाली ख़बर सामने आई हैँ जहाँ नेशनल हाईवें 49 में भदौरा मोड़ के पास एक गरीब इंसान अपनी दों पैसो की कमाई के लिए गन्ने का मशीन लगा कर काम करता था और तपती धुप में राहगीरों की प्यास बुझाता था पर चोरो कों यह बात शायद पसंद नहीं आई और बीते दिनों इन शातिर चोरो नें इसी गन्ने की मशीन कों निशाना बनाया और लें उड़े प्रत्यक्ष दर्शी बताते हैँ की यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की हैँ ज़ब कुछ लोग माल वाहक गाड़ी में गन्ने की मशीन कों गाड़ी में डाल रहें थे फिर ठेले के अंदर रखें फ्रीज कों भी उठाने का प्रयास कर रहें थे तभी पास में चल रहें ढाबा संचालक कों घर जाते समय यह वाक्या दिखाई दिया और उसने चोरो कों रोकने का प्रयास भी किया पर जब तक ढाबा संचालक सबको बुलाता और लोग वहां पहुंचते तब तक चोर रफू चक्कर हो चुके थे और गरीब का गन्ना रस निकालने का मशीन भी साथ लें जा चुके थे।

मस्तूरी पुलिस चोरी की मामलो कों लेकर कितनी गंभीर हैँ इसका अंदाजा इस बात से ही लगा सकते है कि अभी तक इस मामले में एफ आई आर तक नहीं हुई हैँ,अब ऐसे में पुलिस की रात्री गस्त पर सवाल खड़े हो रहें हैँ जब चोर इतनी आसानी से इतनी भारी मशीन कों रात में ज़ब कोई सोया नहीं होता तब उठा कर खुलेआम हाईवें से लें कर उड़ जा रहें हैँ तो भला मस्तूरी पुलिस लोंगो कों चोरो से कैसे बचाएगी और रात्री गस्त इनकी कितनी स्ट्रांग हैँ इसका अंदाजा आप लगा सकते हैँ यह चोरी की घटना थाना से महज कुछ किलोमीटर दूर ही हुआ हैँ।

पचपेड़ी मस्तूरी और मल्हार में कबाड़ का जाल..

बताते चले की पचपेड़ी थाने से महज कुछ मीटर दूर ही सालों से कबाड़ का धंधा फल फूल रहा है बीच-बीच में कुछ शिकायतें भी आती है पर इनका धंधा कोई रोक नहीं पा रहा यही हाल मस्तूरी का हैँ यहाँ भी थाना के सामने कुछ मिटर दूर मल्हार रोड़ में कबाड का बिजनेस जमकर पैसा उगल रहा हैँ यहाँ भी कोई रोक टोक नहीं इसके अलावा जिस हाईवें में चोरी हुआ वही से कुछ दुरी पर कई कबाड़ के बड़े बड़े दुकान चलाएं जा रहें हैँ इनकों रोकने और पूछने वाला कोई नहीं हैँ की आखिर इतना कबाड़ रोज कहाँ से आ रहा वही हाल मल्हार चौकी का भी हैँ यहाँ भी मेन रोड़ पर धड़ल्ले से यह कबाड़ का दुकान सालों से चलाया जा रहा हैँ,अजीब बात हैँ ना चोर चोरी कर सामान के साथ गायब हो जाता हैँ और पुलिस ना चोरो कों पकड़ पा रही ना कबाडियों से पूछताछ हो रही।

Related Articles

Back to top button